One of The Best Institute of India & No 1 Institute of Central India
 
SUCCESS STORY
 

सी.ए./सी.एस. प्रवेश परीक्षा (सी.पी.टी.) के पर्याय
जे.पी. अग्रवाल (अग्रवाल कॉमर्स क्लासेस)

छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर नगर से प्रारंभ हुई शैक्षणिक संस्था ''जे.पी. अग्रवाल कॉमर्स क्लासेस'' ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में सी.ए./सी.एस. जैसे कठिन समझे जाने वाले कोर्स के लिए कोचिंग के क्षेत्र में विशेष स्थान बना लिया है । उत्कृष्ट परिणाम देने का श्रेय संस्थापक जे.पी. अग्रवाल को जाता है। जिन्होंने गणित/सांख्यिकी एवं लेखांकन की शिक्षा  प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल कर ली है। (क्योंकि आप स्वयं सी.ए. इंटर परीक्षा में गणित एवं सांख्यिकी पेपर्स में पूरे 100 प्रतित अंक प्राप्त करने वाले भारत के एकमात्र छात्र हैं )

जे.पी. अग्रवाल ने मेरिटोरियस विद्यार्थी के रूप में 1985-1988 तक नागपुर में सी.ए. की शिक्षा हासिल करके अपने पिताजी प्रोफेसर अतुल कुमार जी अग्रवाल (जो कि पंडित  रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कॉमर्स फेकल्टी के डीन एवं बिजनेस मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमेन रह चुके हैं तथा बी.कॉम. अंतिम वर्ष के लिए उच्च लेखांकन, बी.कॉम. अंतिम वर्ष के लिए उच्च लेखांकन, बी.कॉम. प्रथम वर्ष के लिए गणित/लेखांकन किताबों के प्रसिध्द लेखक हैं ) के मार्गदर्शन में गणित/सांख्यिकी/लेखांकन का विशेष ज्ञान हासिल किया और उसकी तमाम जटिलताओं को सरलता से सुलझाने/समझाने में महारत हासिल किया। आज जे.पी. अग्रवाल कॉमर्स क्लासेस के विद्यार्थी सर्वाधिक संख्या में सी.ए./सी.एस. में सफल तथा एम.कॉम., बी.कॉम. में मेरिट-प्रथम श्रेणी में आ रहे हैं, और इसलिए सर्वाधिक विश्वसनीय शिक्षण संस्था के रूप में अपनी पहचान कायम की है।

यहाँ के विद्यार्थियों ने प्रारंभ से ही सी.ए./सी.एस./सी.डब्ल्यू. ए, कोर्स में रिकार्ड तोड़ सफलता प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाकर संस्था को गौरवान्वित किया है।
                अब तक सैकड़ों विद्यार्थी को शिक्षा दे चुके (जिसमें लगभग 450 विद्यार्थी चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट बन चुके तथा 10 विद्यार्थी सहायक प्राध्यापक बनकर विभिन्न कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं ) जे.पी. अग्रवाल का मानना है कि क्लासरूम कोचिंग सी.ए./सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने का सबसे सफल एवं पर्याप्त माध्यम है। जे.पी. अग्रवाल कॉमर्स क्लासेस द्वारा सभी विषयों में दी जाने वाली शिक्षण सामग्री इतनी पर्याप्त है कि विद्यार्थियों को कठिन से कठिन न्यूमेरिकल प्रश्नों को हल करने में कोई असुविधा नहीं होती तथ थ्योरी प्रश्नों का उत्तर कैसे व कितना लिखा जाये यह ज्ञात होता है।
               जे.पी. अग्रवाल इस तरह विद्यार्थियों को गणित/सांख्यिकी/लेखांकन पढ़ाते हैं कि कम समय में ही विद्यार्थी बहुत ज्यादा जानकारी हासिल कर लेता है तथा हर समस्या का निराकरण आसानी से करके सी.ए./सी.एस. प्रवेश परीक्षा (सी.पी.टी.) आसानी से उत्तीण् कर लेता है ।
             
उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण भारत में सी.ए. परीक्षा का औसत परिणाम लगभग 20 प्रतित रहता है जबकि इस संस्था का परिणाम पिछले पाँच वर्षों से औसत 80% तक रहा है।

 

       Powered By ICON
       www.icon
4india.com

All Copyright © Reserved by Agrawal Commerce Classes, Raipur

Best Viewed in IE 5.0 and Above With 800 x 600 Resolutions